अजब-गजब

बॉलीवुड जगत ने कुछ इस तरह मनाया ‘रिपब्लिक डे’

hqdefault-1453792849आज भारत 67वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पूरे देश में आज इस जश्न की झलक देखी जा सकती है। स्कूल, कॉलेज, सड़क,ऑफिस हर जगह लोगों में इस दिन की खुशी छाई हुई है। इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि बने। खबरों की माने तो, इस बार दिल्ली में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन परेड के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ दोपहर के भोजन में शामिल होंगे। जहां पूरा देश इसका जश्न मना रहा वहीं हमारा बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है। अक्षय कुमार, सोनम कपूर, अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और सनी लियोन जैसे बॉलीवुड की कई हस्तियों ने पूरे राष्ट्र और उनके प्रशंसकों को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर कुछ तस्वीरों के साथ “हैप्पी गणतंत्र दिवस” की शुभकामनाएं दी है। आइए देखें कैसे आपके स्टार ने मनाया ये गणतंत्र दिवस…

akshay-1453793228अक्षय कुमार : इस झंडे को पकड़कर जैसे ही ऊपर की ओर उठाते है तो अपने आप में प्राउड फील होता है। अपने लोगों के लिए दूसरे देशों में भी इसने क्या नहीं किया। ‘ हेप्पी रिपब्लिक डे’

 

CZlUQqKUYAIE2NX-1453793721

सोनम कपूर : हम जब भी ऊपर देखें तो भारतीय ध्वज को सलाम करने के लिए, यह हमारे गुमनाम नायकों की याद दिलाता है।

CZn2XhJWkAEr7Vj-1453794504सनी देयोल : हेप्पी रिपब्लिक डे

CZl0-40VAAAioEk-1453794398अमिताभ बच्चन : ‘ हेप्पी रिपब्लिक डे’ …2016 !! 26 जनवरी

varun-1453794528 (1)इसके अलावा वरुण धवन, फरहान अख्तर, आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन, सनी लियोन, ऋषि कपूर समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने ‘हेप्पी रिपब्लिक डे’ की बधाई ट्विटर पर अपने फैंस को दी।

CZndUY7XEAAMCPm-1453794903सोफी चौधरी: सभी को हेप्पी रिपब्लिक डे ! जय हिंद!

images (80)प्रियंका चोपड़ा : भारतीय होने पर गर्व है और सभी को धन्यवाद मुझे इतना सुंदर राष्ट्र दिया! ‘ हेप्पी रिपब्लिक डे’।

Related Articles

Back to top button