ज्ञान भंडार

ब्रह्मोस मिसाइल का पोखरण में सफल परीक्षण

दस्तक टाइम्स/एजेंसी-
brahmosनई दिल्ली : पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज से ब्रह्मोस मिसालइ का सफल परीक्षण किया गया। वहीं इससे पहले, नौसेना के युद्ध पोत आईएनएस कोच्चि से रविवार को पहली बार सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का सफल परीक्षण किया था। ब्रह्मोस एयरोस्पेस के सूत्रों ने बताया कि देश के पश्चिमी तट पर कोलकाता क्लास के दूसरे युद्ध पोत आईएनएस कोच्चि से ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। 75 सौ टन वजनी आईएनएस कोच्चि को इस वर्ष 30 सितंबर को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया था, जिसमें 16 ब्रह्मोस मिसाइल को ले जाने की क्षमता है। ब्रह्मोस मिसाइल की रफ्तार 2.8 मैक है, जो कि इसे दुनिया की सबसे तेज गति की मिसाइल बनाती है। आईएनएस कोच्चि पर इसके लगने के बाद यह युद्धपोत भारतीय नौसेना के सबसे खतरनाक युद्धपोतों में से एक बन गया है।

Related Articles

Back to top button