टॉप न्यूज़राष्ट्रीय

ब्रिटिश अरबपति ब्रैनसन के साथ भारत की बेटी सिरिशा ने 60 मिनट अंतरिक्ष यात्रा कर रचा इतिहास

लंदन। ब्रिटिश अरबपति और वर्जिन ग्रुप के संस्थापक रिचर्ड ब्रैंसन के साथ भारत की बेटी सिरिशा बांदला समेत 5 लोगों ने 60 मिनट अंतरिक्ष यात्रा कर रविवार को इतिहास रच दिया। इसके साथ ही रिचर्ड ब्रैंसन ने अपने अभियान से दुनिया में अंतरिक्ष टूरिज्म की नींव रख दी है। लैंडिंग के बाद संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने अपने इस अनुभव को यादगार बताया।

वर्जिन गैलेक्टिक के पैसेंजर रॉकेट प्लेन वीएसएस यूनिटी में सवार होकर ब्रैन्सन अंतरिक्ष के किनारे तक गए और वहां भारहीनता का अनुभव किया। वर्जिन के प्लेन ने रात करीब 8.10 बजे (भारतीय समय के मुताबिक) न्यू मैक्सिको से उड़ान भरी थी। वर्जिन ग्रुप ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाऊंट पर बताया था कि इसे शाम 6.30 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से लॉन्चिंग का वक्त डेढ़ घंटा आगे बढ़ा दिया गया था।

उड़ान से पहले ब्रैंसन ने कहा मेरा मिशन स्टेटमैंट है, भविष्य में सबके लिए अंतरिक्ष यात्रा का सपना सच करना। ब्रैंसन ने कहा कि अगले साल कमर्शियल टूर शुरू करने से पहले वह खुद इसका अनुभव लेना चाहते हैं। उनके इस सफर को देखने के लिए टैस्ला के सीईओ एलन मस्क भी पहुंचे थे। उनकी कंपनी स्पेसएक्स भी स्पेस टूरिज्म की बड़ी खिलाड़ी बनने की कोशिशों में जुटी है।

Related Articles

Back to top button