अजब-गजबअन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

ब्रिटेन ने 23 रूसी राजनायिकों को किया निष्कासित, शत्रुतापूर्ण व्यवहार पर भड़का रूस, चेतावनी दी

रूस ने कहा है कि अगर ब्रिटेन इस मामले की अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत जांच कराता है तो मॉस्को इसे पूरा सहयोग करेगा। रूस ने आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन से इस मामले से संबंधित सभी फाइल देने का अनुरोध किया था लेकिन रूस के इस मांग को ठुकरा दिया गया।

 मॉस्को (एजेंसी) : रूस के विदेश मंत्रालय ने ब्रिटेन को चुनौती देते हुए कहा, रूस के पूर्व एजेंट सर्गी स्क्रिपाल को मारने की कार्रवाई शत्रुतापूर्ण है और रूस इसका जवाब जरूर देगा।ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने रूस पर ब्रिटेन की धरती पर एक रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल का आरोप लगाया था। जिसके बाद मॉस्को को प्रतिक्रिया के जवाब में ब्रिटेन से 23 राजनयिकों का निष्कासन, ब्रिटेन में रशियन संपत्तियों को सीमित करने जैसी कार्रवाई की गई। अब रूसी मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि ब्रिटेन का ये कदम उत्तेजक और भड़काऊ, है जो दोनों देशों के बीच एक सामान्य सम्बन्ध में तनाव पैदा करता है। मंत्रालय ने कहा कि ब्रिटिश सरकार ने मामले की अंतरराष्ट्रीय स्तर से निष्पक्ष जांच करने के बजाए रूस से सीधे टक्कर लेना सही समझा जो अयोग्य और अस्वीकार्य है।

बयान में कहा गया कि यह स्पष्ट है कि इस घटना की एकतरफा और गैर-पारदर्शी तरीकों से जांच कर ब्रिटिश अधिकारियों ने एक बार फिर से रूस विरोधी अभियान को उकसाने की कोशिश की है। मास्को ने कहा कि यह अस्वीकार्य है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि बेशक, हमारी प्रतिक्रिया जरूर सामने आएगी। यहां उनका इशारा ब्रिटेन पर प्रतिबंध लगाने की तरफ था। ज्ञात है कि पूर्व रूसी एजेंट सर्गी स्क्रीपाल और उनकी बेटी को मार्च के शुरुआती दिनों में ब्रिटेन के सलसबरी में एक बेंच पर बेहोश पाया गया था। बताया जाता है कि उन दोनों की हालत अब भी गंभीर है।

Related Articles

Back to top button