अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

ब्रिटेन में आम चुनाव आज, सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम

britain electionलंदन : ब्रिटेन में आज होने जा रहे आम चुनाव के लिए सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। देश भर में करीब 50 हजार मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जहां बडी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। कुल 650 सांसदों को चुनने के लिए पंजीकृत करीब पांच करोड़ मतदाताओं के अपने मताधिकार का प्रयोग किए जाने की संभावना है। देश में आम चुनाव के साथ ही नगर निकायों के भी चुनाव हो रहे हैं। इस हिसाब से मतदान के लिए आने वाले मतदाताओं को दो तरह के मतपत्र दिए जाएंगें। देश की प्रमुख पार्टियों लेबर ओर कंजर्वेटिव के बीच हमेशा की तरह इस बार भी कड़ा मुकाबला है, लेकिन दोनों में से किसी को भी स्पष्ट बहुमत मिलने के संकेत नहीं हैं। ताजा सर्वेक्षणों के अनुसार प्रधानमंत्री डेविड कैमरन की कंजरर्वेटिव पार्टी को 33 प्रतिशत और लेबर पार्टी को 32 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है। मतदान स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे शुरू होगा और रात को दस बजे समाप्त होगा। हालांकि कतार में खड़े लोगों को मतदान का समय समाप्त हो जाने के बावजूद वोट डालने की इजाजत दी जाएगी। प्राप्त खबरों के अनुसार के अनुसार विदेशों में रह रहे ब्रिटेन के नागरिक पोस्टल वोटिंग के जरिए मतदान कर चुके हैं। मतदान के लिए पूरी तैयारी कर ली गई हैं। मत पेटियों को देश भर में बनाए गए मतदान केन्द्रों में पहुंचाया जा चुका है। पहली बार लोगों का ऑनलाइन वोटिंग के लिए पंजीकरण किया गया है।

Related Articles

Back to top button