अजब-गजबअन्तर्राष्ट्रीय

ब्रेन डेड महिला ने दिया बच्चे को जन्म

birth_20_04_2016वारसा। पोलैंड में एक दुर्लभ मामला सामने आया है। वहां के एक अस्पताल में ब्रेन डेड महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इसके लिए उसे जीवन रक्षक (लाइफ सपोर्ट) प्रणाली के जरिये 55 दिनों तक जिंदा रखा गया। डॉक्टरों के मुताबिक, समय पूर्व जन्मे बच्चे को किसी प्रकार की गंभीर समस्या नहीं है।

दक्षिण पोलैंड के व्रोक्लाव शहर के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के नवजात विभाग की प्रमुख बारबरा क्रोलाक-ओलेजनिक के मुताबिक, इस प्रकार के गर्भावस्था को लंबे समय तक सफलतापूर्वक बनाए रखना दुर्लभ है। वह भी 17 या 18 महीने के शुरुआती स्टेज पर। 41 साल की गर्भवती महिला को पिछले साल अंत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे मस्तिष्क कैंसर के चलते ब्रेन डेड माना गया था।

55 दिनों के बाद जब लगा कि उसकी जान को खतरा है तब ऑपरेशन कर बच्चे का जन्म कराया गया। बच्चे के जन्म के बाद उसकी मां से जीवन रक्षक प्रणाली हटा ली गई। जन्म के समय बच्चे का वजन केवल एक किलो था। तीन महीने के गहन देखभाल के बाद उसका वजन तीन किलो हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Related Articles

Back to top button