जीवनशैली

ब्लड ग्रुप बताएगा डायट चार्ट, इस खबर में जानें इसके फायदे

Blood-Group-1431752380दस्तक टाइम्स/एजेंसी:  सतना। आपने डायट चार्ट के बारे में सुना, देखा और इसे अपनाया भी होगा, लेकिन कभी ऐसा सुना है कि आपका डायट प्लान ब्लड ग्रुप के अनुसार हो। जी हां, अब तक कई विशेषज्ञों ने इस बात को सही ठहराया है। ब्लड ग्रुप के अनुसार डायट लेने से शरीर के लिए आवश्यक प्रोटीन भी मिलता है और किसी तरह नुकसान भी नहीं होता।
 
विशेषज्ञ कहते हैं कि कई चीजें शरीर में नुकसान और फायदा ब्लड ग्रुप के अनुसार ही पहुंचातीं हैं। ऐसे में ब्लड ग्रुप डायट चार्ट को अपनाना फायदेमंद हो सकता है।
व्यायाम-आपको बता दें, ब्लडग्रुप के हिसाब से डायट चार्ट बनवाने के दौरान ये भी ध्यान रखा जाता है कि व्‍यक्ति विशेष को किसी चीज को खाने में तो मनाही नहीं है, कौन सी चीजें उसे सबसे ज्यादा फायदा या नुकसान पहुंचाती हैं। साथ ही व्यक्ति कितना व्यायाम और शारीरिक क्रियाएं करता है।
 
ए- ब्लड ग्रुप के लोगों को शाकाहारी भोजन, हरी सब्जियां, अंकुरित अनाज और ड्राई फ्रूट्स जैसी चीजों का सेवन अधिक करना चाहिए।
 
बी- ब्लड ग्रुप के लोग कुछ भी खा सकते हैं लेकिन संतुलित रहकर। इस ब्लड ग्रुप के लोगों को पैकेट बंद फूड कम खाना चाहिए।
 
ओ- ब्लड ग्रुप के लोगों की डायट प्रोटीन से भरपूर होनी चाहिए। लेकिन ऐसे ब्लड ग्रुप वाले लोगों को दूध और इससे बनने वाले उत्पादों का सेवन कम से कम मात्रा में करना चाहिए।
 
एबी- ब्लड ग्रुप के लोग मिक्स चीजें यानी मिश्रित आहार ले सकते हैं। ऐसे ग्रुप के लोगों को प्रोटीन अधिक मात्रा में लेना चाहिए।
अधिक सेहतमंद
 
न्यू‍ट्रि‍शंस कहते हैं कि ब्लडग्रुप के हिसाब से डायट चार्ट बनवाते हुए कुछ चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए। जैसे-उम्र, वजन, वर्क प्रोफाइल, हीमोग्लोबिन लेवल, डायट चार्ट बनवाने का उद्देश्य, कोई बीमारी, ब्लड संबंधित कोई समस्या जैसी चीजों का ध्यान रखकर डायट चार्ट बनाया जाता है।

 

Related Articles

Back to top button