जीवनशैली

ब्लड ग्रुप से पता लगाएं, क्या खाना है आपको

donate-bloodलखनऊ। हर आदमी के शरीर में एक निश्चित ब्लड ग्रुप होता है। ब्लड ग्रुप ही लोगों को पहचान देता है। एक स्टडी से पता चला है कि ब्लड ग्रुप के अनुसार कुछ विशेष तरह की बीमारियां होती हैं। आइये बताते हैं कि किस ब्लड ग्रुप को कौन सी बीमरियां होती हैं।

ब्लड ग्रुप एक नजर में

‘ओ’ ग्रुप

‘ओ’ ग्रुप वालों को अल्सर होने का खतरा ज्यादा रहता है। वहीं ‘ओ’ ग्रुप वालों के लिए खुशी की बात यह है कि इनको दिल की बीमारी होने की आशंका कम होती है।

‘ए’ ग्रुप
‘ए’ ग्रुप वालों पर बैक्टीरिया, वायरस या फंगस से बीमारियों का खतरा मंडराता रहता है। ‘ए’ ग्रुप वालों की महिलाओं में बांझपन की समस्या ज्यादा रहती है।

‘एबी’ ग्रुप
‘एबी’ ग्रुप वालों को पैन्क्रीऐटिक कैंसर से जूझना पड़ सकता है।

उचित भोजन बचाएगा बीमारियों से
एक खुशी की बात है कि अगर कोई व्यक्ति अपने ब्लड ग्रुप के अनुसार भोजन लेता है उसे बीमारियां परेशान नहीं करेंगी।

क्या खाएं

‘ए+,- ग्रुप
इस ब्‍लड ग्रुप वालों का इम्यून सिस्टम बहुत ही संसेटिव होता है। इनको हमेशा इपने इम्यूून सिस्टम की देखभाल करनी चाहिए। इस ब्लड ग्रुप के लोगों की मांस पचाने की क्षमता बहुत कम होती है। इस ब्लड ग्रुप के लोगों को खाने में गाजर, हरी सब्जियां, अंजीर, नाशपाती और लहसुन खाना चाहिए।

0+,- ग्रुप
इन ब्लड ग्रुप वालों को खाने में उच्चतम प्रोटीन युक्त खाने का सेवन करना चाहिए। इनको दाल, मटन, चिकन खाना चाहिए। इसके साथ इन लोगों को खाने में फल और समुद्री पदार्थों को शामिल जरूर करना चाहिए।

बी+,- ग्रुप
ऐसे ग्रुप वालों को अनानास, केले, अंगूर के साथ-साथ हरी सब्जियां भी खानी चाहिए। अगर यह लोग मछली मटन का सेवन करें तो इनके लिए सोने पे सुहागा रहेगा। इन ग्रुप वालों के लिए दूध और दूध से बने पदार्थ भी अच्छा रहेगा। अंडा खाना भी फायदेमंद रहता है।

एबी+,- ग्रुप
यह ग्रुप बहुत ही कम लोगों में पाया जाता है। लगभग पांच प्रतिशत लोगों में ही यह ग्रुप पाया जाता है। इन ग्रुप वालों को खाने में फल और हरी सब्जियां शामिल करनी चाहिए।

 

Related Articles

Back to top button