टॉप न्यूज़ब्रेकिंगराष्ट्रीय

बड़ी खबर: एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली जा रही बस ट्रक से टकराई, 13 यात्री घायल

फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह भीषण हादसा हो गया। बिहार से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस ट्रक से टकरा गई। इसमें 13 लोग घायल हो गए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बड़ी खबर: एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली जा रही बस ट्रक से टकराई, 13 यात्री घायल

सभी घायल बिहार के रहने वाले हैं। दिल्ली में मजदूरी और नौकरी करते हैं। छठ पर्व पर बिहार अपने अपने घर गए गए थे। वहां से प्राइवेट बस में सवार होकर लौट रहे थे। ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। घायलों के मुताबिक चालक तेज रफ्तार से बस चला रहा था। थाना नसीरपुर क्षेत्र के कट से पहले चालक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया, लेकिन बस उससे टकरा गई। चालक ने नियंत्रण खो दिया।

अनियंत्रित बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना के वक्त ज्यादातर लोग सो रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों के नाम पता किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button