टॉप न्यूज़ब्रेकिंगराष्ट्रीय

बड़ी खबर: पी. चिदंबरम के घर चोरों ने किया हाथ साफ, नकदी सहित करोड़ों के जवाहरात गायब

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के तमिलनाडु स्थित नुंगमबक्कम घर में चोरी हो गई है। चोरो ने उनके घर से डायमंड ज्वेलरी और 1 लाख 10 हजार रुपए चुरा लिए हैं। चोरी की घटना की शिकायत नुंगमबक्कम पुलिस स्टेशन में दर्ज करा दी गई हैं।
बड़ी खबर: पी. चिदंबरम के घर चोरों ने किया हाथ साफ, नकदी सहित करोड़ों के जवाहरात गायबगौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम और उनके परिवार के लिए हाल का समय कुछ अच्छा नहीं रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम इस समय जहाँ INX मीडिया केस में कानूनी लड़ाई लड़ रहें हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके रिश्तेदार की हाल में ही हत्या कर दी गई थी।
हाल में ही हुई रिश्तेदार की हत्या
आप को बता दें कि हाल में ही पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के रिश्तेदार शिवमूर्ति की हत्या कर दी गई थी। वो पेशे से एक गारमेंट एक्सपोर्टर थे। वो अचानक से 24 जून को लापता हो गए थे,जिसके बाद परिवार वालों ने 25 जून को उनके लापता होने की रिपोर्ट तिरुपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी।
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया था कि तीन लोगों ने उनका अपहरण कर लिया था। जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को होसुर के पास एक झील में दफना दिया था। इस दौरान पुलिस ने शिवमूर्ति की गाड़ी को वेलोर हाईवे के पास से बरामद किया था। पुलिस ने इस कार का पता उसमे लगे GPRS से लगाया था।
आप को बता दें इससे पहले पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति पर आईएनएक्स मीडिया को लाभ पहुंचाने के बदले रिश्वत लेने का आरोप लगा था। जिसके बाद कांग्रेस ने इस मामले भी सरकार पर निशाना साधा था। वहीं खुद पी चिदंबरम भी अपने बेटे के बचाव में आए थे। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि सरकार उनके खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। मुझ पर और मेरे बेटे पर लगे सभी आरोप निराधार हैं।

Related Articles

Back to top button