अन्तर्राष्ट्रीय

भरी सभा में नवाज शरीफ को पड़ी जॉन केरी की ‘डांट’ तो भड़क गया पाकिस्तानी पत्रकार

दjohnkerry_650_102315094817स्तक टाइम्स/एजेंसी:  अमेरिका दौरे पर गए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई न करने पर भरी सभा में कड़ी फटकार झेलने पड़ी. अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने नवाज को डांटा तो एक पाकिस्तानी पत्रकार ने वहीं पर इसका विरोध करना शुरू कर दिया.

दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अमेरिका दौरे पर गए हुए हैं. वहां उन्होंने आतंकवाद और कश्मीर मसले पर भारत के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए. गुरुवार को अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फेंस के दौरान ही पाक स्थित लश्कर-ए-तैयबा और अफगानिस्तान स्थित हक्कानी नेटवर्क जैसे आतंकवादी गुटों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर उन्हें कड़ी फटकार लगाई.

सबके सामने पड़ी डांट
पाकिस्तानी न्यूज चैनल ARY के मुताबिक, केरी की ओर से नवाज को यूं सबके सामने डांट पड़ती देख पाकिस्तानी पत्रकार समी अब्राहम ने इसका विरोध किया. समी ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री को मीडिया के सामने नवाज शरीफ की इज्जत का ख्याल रखना चाहिए और इस लहजे में बात नहीं करनी चाहिए. हालांकि पाकिस्तानी पत्रकार का यह कदम उनके खिलाफ गया और अमेरिका में उनका विरोध शुरू हो गया है.

पहले आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था
आतंकवाद पर नकेल कसने को लेकर केरी पहले भी शरीफ कहा था कि वह हक्कानी नेटवर्क जैसे खूंखार आतंकी संगठन पर कड़ी कार्रवाई करें. हालांकि पाकिस्तान की ओर से इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.

 

Related Articles

Back to top button