ज्ञान भंडार

भाजपा का पंजाब के साथ कोई लेना-देना नहीं : सुखपाल सिंह खैहरा

लुधियाना/गुरदासपुर : पंजाब कांग्रेस के प्रधान और गुरदासपुर से लोकसभा उपचुनाव प्रत्याशी सुनील जाखड़ द्वारा विरोधी पार्टियों को दी गई सार्वजनिक बहस को आम आदमी पार्टी के आगु और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि बहस के लिए स्थान, समय और प्रवक्ता का चुनाव करके कांग्रेस बता दें। उस वक्त मैं हाजिर हो जाउंगा और हर सवाल का जवाब बखूबी से दिया जाएंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा की गई करतूतों को सामने आना ही चाहिए। पंजाब विधानसभा में विरोधी पक्ष के नेता और आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पंजाब विरोधी रवैये की जोरदार निंदा करते कहा कि केंद्र में राज कर रही भाजपा का पंजाब और पंजाब के लोगों की समस्याओं और चुनौतियों के साथ कोई लेना देना नहीं। सुखपाल सिंह खैहरा आज गुरदासपुर में पार्टी के उम्मीदवार मेजर जनरल (रीटा.) सुरेश कुमार खजूरिया के हक में डेरा बाबा नानक में जिला प्रधान गुरप्रताप सिंह खुशहालपुर और टीम की तरफ से आयोजित प्रभावशाली सभा को संबोधन कर रहे थे।
खैहरा ने कहा कि भाजपा ने पंजाब के साथ भेदभाव करते हुए 1999 में पड़ोसी पहाड़ी राज्यों की इंडस्ट्री को विशेष टैक्स छूटें (टैक्स हॉलिडे) दे कर पंजाब की इंडस्ट्री को उजाड़े के रास्ते पर डाल दिया था। अब उन छूटों को 10 सालों तक ओर बडा कर पंजाब में इंडस्ट्री और व्यापार की बची-खुची जड़ें भी खोद दीं हैं। पंजाब के उद्योगपतियों व्यापारियों और सूबे की आर्थिकता को बड़ी चोट लगी है। सिर्फ बटाला क्षेत्र में 2500 से अधिक फर्निश और अन्य औद्योगिक इकाईयां बंद हो गई। धारीवाल की विश्व प्रसिद्धि वाली वूलन मिल और लोहे की नगरी के तौर पर जानी जाती मंडी गोबिंदगढ़ पूरी तरह उजड़ गई। लाखों की संख्या में बेकारी और बेरोजगारी फैल गई।

Related Articles

Back to top button