टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

भाजपा की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी

रांची : क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लडऩे की चर्चा राजनीतिक गलियारों में गर्म है। कहां से चुनाव लड़ेंगे इसके भी अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि धौनी के करीबी लोगों का मानना है कि अभी उनका राजनीति में आने की बात कहना जल्दबाजी होगी। अभी माही का पूरा ध्यान विश्वकप पर है। उसके बाद वह क्या निर्णय लेंगे, यह अभी बताया नहीं जा सकता। उधर, प्रदेश भाजपा को भी इस बारे में कोई खबर नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार धोनी के साथ गौतम गंभीर के भी भाजपा के पाले में आने की बात कही गई है। गौतम गंभीर दिल्ली से व धोनी झारखंड की किसी भी सीट से संसदीय चुनाव में उतर सकते हैं। इसके साथ ही भाजपा ने दोनों क्रिकेटरों को चुनाव में स्टार प्रचारक की सूची में रखने का निर्णय लिया है। वहीँ रांची विश्वविद्यालय के पूर्व खेल निदेशक व धोनी के करीबी माने जाने वाले जय कुमार सिन्हा ने बताया कि वेस्टइंडीज सीरीज खेलने जाने से पहले माही ने स्पष्ट कहा था कि अभी उसका पूरा ध्यान विश्व कप पर है। इसके अलावा वह अन्य किसी भी चीज के संबंध में नहीं सोच रहे हैं। माही रांची प्रवास के दौरान जय कुमार सिन्हा के साथ अक्सर बिलियर्ड खेलते हैं। जय ने कहा कि क्रिकेट के बाद भी वह राजनीति में आएगा यह कहना जल्दबाजी होगी। क्रिकेट उसका पहला प्यार है और क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उसके लिए कोच, कमेंटेटर, चयनकर्ता बनने का रास्ता खुला है। क्रिकेट प्रशिक्षक चंचल भट्टाचार्य ने भी कहा कि अभी उसका लक्ष्य 2019 विश्व कप है। विश्व कप के बाद वह क्या करेगा इसका निर्णय भी वही लेगा। अपने निर्णय से धोनी कई बार लोगों को चौका चुके हैं। मैदान में कप्तानी के दौरान कई ऐसे निर्णय उन्होंने लिए हैं जो दूसरा सोच नहीं सकता। टेस्ट कप्तानी छोडऩे का निर्णय भी माही ने अचानक लिया था। उसके इस निर्णय की जानकारी टीम के सदस्यों को नहीं थी। वनडे व टी-20 की कप्तानी भी उन्होंने अचानक छोड़ी। इसलिए राजनीति गलियारा में यह चर्चा है कि धौनी कब राजनीति की पारी शुरू कर देंगे यह बताना मुश्किल है।

Related Articles

Back to top button