दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा दिल्ली में फिर से चुनाव के लिए तैयार

kamनई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने मंगलवार को कहा कि यदि आम आदमी पार्टी (आप) विवशता पैदा करती है तो वह नए सिरे से विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख विजय गोयल ने नए सिरे से पार्टी की त्रिसूत्री रणनीति- घर-घर प्रचार  सभाएं और सोशल मीडिया प्रचार को भी रेखांकित किया। गोयल ने एक बयान में कहा  ‘‘भाजपा के कार्यकर्ता लोगों को बताएंगे कि किस तरह आप ने लापरवाही बरती जिससे दिल्ली के लोगों पर अनावश्यक चुनाव का बोझ पड़ा है।’’ गोयल ने कहा ‘‘भाजपा के पास आवश्यक संख्या बल नहीं है इसलिए हम सरकार नहीं बना सकते। लेकिन कांग्रेस ने आप को बिना शर्त समर्थन दिया है और इसलिए उसके पास संख्या है लेकिन वह सरकार बनाने से भाग रही है।’’ दिल्ली में सरकार बनाने के मुद्दे पर मंगलवार को भी अनिश्चितता बनी रही। आप ने कांग्रेस के 8 सदस्यों के बाहरी समर्थन से सत्ता में आने के बारे में लोगों की राय जानने के लिए अपील जारी किया। 7० सदस्यों वाली दिल्ली विधानसभा के चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पाया। जहां सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी भाजपा को 31 सीटें मिली वहीं पहली बार चुनाव मैदान में उतरी आप को 28 सीटें मिली हैं। 15 वर्षों से सत्ता में काबिज कांग्रेस 8 सीटों पर सिमट कर रह गई।

Related Articles

Back to top button