फीचर्ड

भाजपा, बसपा के कई विधायक सपा में जाने को तैयार

akhilesh42लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और (बसपा) के कई विधायक समाजवादी पार्टी (सपा) में आने को बेताब हैं। यदि सपा ने पार्टी का दरवाजा खोल दिया तो प्रदेश की राजनीति में भगदड़ मचनी तय है।  

कानून व्यवस्था पर पकड़़ मजबूत

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, “हम लगातार अच्छा काम कर रहे हैं। प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी हम पकड़ मजबूत कर रखे हैं।”

उन्होंने कहा, “बसपा अध्यक्ष मायावती ने अपने कार्यकाल में मूर्तियां लगवाई थीं। लेकिन हमने उनकी पेंटिंग लगाई है।” कानून-व्यवस्था की बात करने वालों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुजन पार्टी के कई बड़े नेता आज भी जेल में हैं। भाजपा भी कानून-व्यवस्था की बात करती है, लेकिन भाजपा ने कई बार बसपा के साथ मिलकर प्रदेश में सरकार बनाई है।

 

Related Articles

Back to top button