राजनीतिलखनऊ

भाजपा बूथ समितियों के सदस्य हैं मोर्चे के सच्चे सिपाही : विद्यासागर सोनकर

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की बूथ समितियों के सदस्यों का अभिनन्दन करते हुये महानगर प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने कहा कि कोई भी लड़ाई युद्ध के रूप में लड़ी जाती है और हम सब राजनैतिक लड़ाई लड़ रहें हैं जिसमें हमारी बूथ समितियां मोर्चे के असली सिपाही हैं, आप सबका अभिनन्दन हैं। महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने उत्तर विधानसभा की बूथ
सं0 34, 35, 36, 37, 38, 39 राज्यसभा सदस्य अशोक बाजपेयी ने उत्तर विधानसभा की बूथ सं0 218, 219, 220, 221 एवं अन्य पदाधिकारियों ने बूथों पर जाकर बूथ समितियों का अभिनन्दन किया। भाजपा महानगर अनुसूचित मोर्चा मण्डल अध्यक्ष घोषित लखनऊ 13 नवम्बर 2018। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष से चर्चा के उपरांत अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष सौरभ बाल्मीकि ने मण्डल अध्यक्ष घोषित किये। महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि रितेश रावत को पूर्व-1, रिंकू रावत पूर्व-2, अर्जुन बाल्मीकि पूर्व-3, पिंटू कुमार बाल्मीकि पूर्व-4, कुंदन गौतम मध्य-1, हरीलाल धानुक मध्य-3, महेन्द्र सिंह खरवार उत्तर-1, रमेशचन्द्र धानुक उत्तर-2, मुकेश गौतम- पश्चिम-1, राकेश चैधरी पश्चिम-2, सुजीत विक्रम पश्चिम-3, महेन्द्र सोनकर कैण्ट-1, रितेश कुमार कैण्ट-4 अरूण कुमार शारदानगर-1 एवं रामनरेश रावत को शारदानगर-2 का मण्डल अध्यक्ष घोषित किया गया । सभी घोषित मण्डल अध्यक्षों को महानगर महामंत्री रामऔतार कनौजिया, त्रिलोक सिंह अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, पुष्कर शुक्ला, कार्यालय मंत्री पी.एन. सिंह, अनुराग मिश्रा ने शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button