ज्ञान भंडार

भाजपा सांसद किरीट सोमैया पर शिवसैनिकों का हमला

kirit_somaiya_12_10_2016मुंबई। भाजपा और शिवसेना की रस्साकशी मंगलवार को मारपीट तक पहुंच गई। शिवसैनिकों के एक दल ने भाजपा सांसद किरीट सोमैया पर हमला बोल दिया। सोमैया को बचाने के चक्कर में कुछ महिला कार्यकर्ता चोटिल हो गईं।

सोमैया ने अपने लोकसभा क्षेत्र मुंबई उत्तर-पूर्व में अपने घर के पास ही रावण दहन का आयोजन किया था। सोमैया द्वारा बनवाए गए रावण को “मुंबई महानगरपालिका माफिया” नाम दिया गया था। सोमैया ऐसा कर शिवसेना पर प्रतीकात्मक हमला करना चाहते थे। मुंबई महानगरपालिका (मनपा) पर शिवसेना का शासन है।

भाजपा इस बार शिवसेना के विरुद्ध मनपा चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। सोमैया के प्रवक्ता भालचंद्र सिरसाट के अनुसार पुतला जलाए जाने के तुरंत बाद तीन बसों में भरकर शिवसैनिक आए और सोमैया की ओर बढ़ने लगे।

लेकिन वे सोमैया तक पहुंच पाते, उससे पहले ही भाजपा की महिला कार्यकर्ता बीच में आ गईं। उन्हें शिवसैनिकों की हिंसा का शिकार होना पड़ा। सिरसाट के अनुसार करीब आधा दर्जन महिला कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। इस घटना के बाद सोमैया शिवसैनिकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं।

Related Articles

Back to top button