अन्तर्राष्ट्रीय

भारतीय-अमेरिकी को मिला मार्टिन लूथर किंग पुरस्कार

martin lootherवाशिंगटन : प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी उद्यमी एवं जन कल्याण से जुड़े फ्रैंक इस्लाम को प्रतिष्ठित मार्टिन लूथर किंग जूनियर पुरस्कार से नवाजा गया है। महान नेता की विरासत को दर्शाने वाला यह सम्मान फ्रैंक को अंतरराष्ट्रीय सेवाओं और लोगों से जुड़ने की उनकी प्रवत्ति के लिए दिया गया है। आजमगढ़ में जन्मे फ्रैंक इस्लाम को कल मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष हैरी जॉनसन ने यह वार्षिक पुरस्कार सपनों को जिंदा रखने के लिए उनकी मुहिम के लिए प्रदान किया। इस्लाम ने मार्टिन लूथर किंग और महात्मा गांधी के बीच के संबंधों को बयां करते हुए कहा कि दोनों महान नेताओं के बीच अमिट रिश्ता है और यह पुरस्कार पाकर वह काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
इस्लाम ने कहा, किंग 1954 में भारत दौरे पर गए थे और उन्होंने गांधी से अहिंसा आंदोलन की सीख ली थी। एक भारतीय-अमेरिकी के रूप में किसी महान नेता की याद में सीधे तौर पर या अप्रत्यक्ष तौर पर उन्हें सम्मानित करने वाला यह पुरस्कार पाकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इस्लाम ने अपने भाषण में कहा, किंग और गांधी मेरे निजी जीवन, परमार्थ कार्यों और जन सेवा के कार्यों में मेरे जीवन को आलोकित करने हैं। इसी तरह किंग पेगी (पेगिलियन बार्टेल) को डोरोथी आई हाइट लीडरशिप पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वार्षिक पुरस्कार की शुरुआत 1991 में जाने माने नागरिक अधिकार नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर और महान नेता डोरोथी आई हाइट की याद में की गई थी, जिनका प्रभाव देश और विदेश दोनों जगह रहा है। एजेंसी

Related Articles

Back to top button