फीचर्डस्पोर्ट्स

भारतीय पहलवान बजरंग ने जीता GOLD, तुर्कमेनिस्तान में शान से लहराया तिरंगा

तुर्कमेनिस्तान के एशगाबाद में चल रहे पांचवें एशियाई इंडोर और मार्शल आर्ट खेलों के नौंवे दिन भारतीय पहलवान बजरंग ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया। 

इसके साथ ही भारत की झोली में चार पदक आए। पहलवान बजरंग ने फ्रीस्टाइल में, पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में जापान के दाइची तक्तानी को मात दी। दो महिला पहलवानों शीतल तोमर और नवजोत कौर ने कांस्य पदक जीते। फ्रीस्टाइल में शीतल ने 48 किलोग्राम वर्ग और नवजोत ने 69 किलोग्राम वर्ग में कांस्य जीता। 

अगर अमेरिका ने परमाणु बम फेका तो एक बार में एक नही मारे जाएंगे पूरे 12 लाख कोरियाई

भारत को तीसरा कांस्य कृष्णन शशिकिरण ने शतरंज में दिलाया। भारत अब छह स्वर्ण, सात रजत और 11 कांस्य पदकों के साथ 12वें पायदान पर है।

 

Related Articles

Back to top button