अजब-गजबअन्तर्राष्ट्रीयफीचर्डराजनीति

भारत और जापान में दिल से दिल का जुड़ाव : सुषमा

टोक्यो (एजेंसी) : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को यहां जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर बातचीत की, उन्होंने आबे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं भी प्रेषित की। स्वराज तीन दिवसीय दौरे पर जापान में हैं।
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। स्वराज ने अपने दौरे को ‘बहुत उत्पादक’ बताते हुए कहा कि उनके इस दौरे ने इस साल अगले द्विपक्षीय वार्षिकशिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी की भागीदारी के लिए उनकी यात्रा कामजबूत आधार तैयार किया है। आबे से मुलाकात के कुछ घंटे बाद स्वराज अपनी यात्रा सम्पन्न कर जापान से वापस रवाना हो गयीं। जापान की राजधानी टोक्यो में स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, सायोनारा! ईएमए (अलविदा विदेश मंत्रीजी) @ नौवीं भारत-जापान रणनीतिक वार्ता में भाग लेने आयीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जापान के पहले आधिकारिक दौरे को समाप्त कर वापस जा रही हैं, इससे पहले स्वराज ने सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नीतिगत शोध परिषद के चेयरमैन तथा जापान के पूर्व विदेश मंत्री फुमियो किशिदा के साथ मुलाकात की। उन्होंने टोक्यो में विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित भी किया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ सुबह मुलाकात की, उन्होंने प्रधानमंत्री आबे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं दी। कुमार के ट्वीटर संदेश के अनुसार मुलाकात के दौरान आबे ने स्वराज से कहा कि दोनों देशों के पारंपरिक संबंधों की खासियत दिल से दिल का जुड़ाव है और इनमें वृद्धि की अपार संभावनाएं हैं, स्वराज विदेश मंत्री के तौर पर जापान का पहला दौरा कर रही हैं। वह भारत- जापान रणनीतिक वार्ता के नौंवें चक्र में भाग लेने के लिए बुधवार को यहां पहुंची थीं, उन्होंने कल यहां जापनी विदेश मंत्री तारो कानो के साथ मुलाकात की।

Related Articles

Back to top button