ज्ञान भंडार

भारत में पुरुषों से अधिक इंटरनेट इस्तेमाल करती हैं महिलाएंः गूगल

phpThumb_generated_thumbnail (11)दस्तक टाइम्स एजेंसी/नई दिल्ली।-इंटरनेट सर्च इंजन गूगल के अनुसार गूगल सर्च पर भारतीय पुरुषों की अपेक्षा भारतीय महिलाएं अधिक समय खर्च करती हैं। गूगल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर यह घोषणा की।

गूगल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि गूगल सर्च पर समय खर्च करने के मामले में 35 से 44 साल की महिलाओं की संख्या में सर्वाधिक बढ़ोतरी हुई है। इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले इस आयुवर्ग के पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या में 123 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

55 साल से अधिक उम्र की महिलाओं द्वारा इंटरनेट इस्तेमाल में भी महत्वपूर्ण बढ़त दर्ज की गई है। 15 से 24 साल के आयुवर्ग में भी महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ दिया है। इस आयु वर्ग में इंटरनेट पर समय खर्च करने के मामले में पुरुषों में जहां 104 प्रतिशत की वृद्धि हुई, वहीं महिलाओं ने 110 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।

25 से 34 वर्ष के लोगों में पुरुषों द्वारा खर्च समय में 98 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि महिलाओं में यह वृद्धि 108 प्रतिशत हुई है। इसी तरह पिताओं की अपेक्षा माताएं इंटरनेट का अधिक इस्तेमाल करती हैं। प्रत्येक तीन में से एक महिला ऑनलाइन उपस्थित हैं जबकि प्रत्येक चार में से एक पिता ही इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।

गूगल ने कहा कि इंटरनेट भारतीय महिलाओं के जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन ला रहा है। यह देखना शानदार है कि कैसे महिलाएं इंटरनेट का इस्तेमाल करने में पुरुषों को पीछे छोड़ रही हैं। भारत में जहां 80 करोड़ से अधिक की ग्रामीण आबादी ऑनलाइन होने की दिशा में तेज प्रगति दर्ज कर रही है, यह ट्रेंड आगे भी जारी रहने की उमीद है।

Related Articles

Back to top button