अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

भारी बारिश के कारण चीन में 31 लोगों की मौत

rain chinaबीजिंग : चीन के दक्षिण पश्चिम गुईझोउ प्रांत में बीते एक महीने में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और 14.2 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए। अधिकारियों ने आज इस बात की जानकारी दी। प्रांत के नागरिक मामलों के विभाग के मुताबिक, गुईझोउ प्रांत में 14 मई से हो रही मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन से 14.2 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 83,000 लोगों को वहां से मजबूतर विस्थापित होना पड़ा है। विभाग ने बताया कि इसके कारण 1,100 घर तबाह हो गए और 56,600 हेक्टेयर खेतों को नुकसान पहुंचा, जिसके कारण 2.7 अरब युआन (4350 लाख डॉलर) की प्रत्यक्ष आर्थिक क्षति हुई। स्थानीय अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में अन्य राहत सामग्रियों के साथ 2,050 तंबू और 11,000 रजाईयां भेजी हैं। अगले दो दिनों में प्रांत में और अधिक बारिश की आशंका है।

Related Articles

Back to top button