अन्तर्राष्ट्रीय

भूकंप से थर्राया इंडोनेशिया, पदांग शहर में लगे तेज़ झटके

एजेंसीl_earth-1464840561/इंडोनेशिया के बंदरगाह शहर पदांग में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सुमात्रा द्वीप की राजधानी पदांग में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.5 मापी गई है। 

अमेरिकी भूगर्भ विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र पदांग शहर से 155 किलोमीटर दूर दक्षिण में जमीन की सतह से पचास किलोमीटर की गहराई में था। 

प्रशांत महासागरीय सूनामी चेतावनी केंद्र और इंडोनेशिया के मौसम विभाग ने भूकंप के कारण सूनामी आने की आशंका से इनकार किया है। भूकंप से जान माल की नुकसान की खबर नहीं है।

 
 
 

Related Articles

Back to top button