अन्तर्राष्ट्रीय

भूमध्‍य सागर में प्रवासियों से भरी नौका पलटी, 100 से अधिक की मौत 

03_06_2016-boatcapsizesएजेंसी/ भूमध्य सागर में एक बार फिर से प्रवासियों को ले जा रही नौका के पलट जाने से इसमें सवार सौ से अधिक लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा ग्रीस के समुद्र तट से कुछ दूरी पर हुआ है। इस बोट में करीब 700 लोग सवार थे। ग्रीक तटरक्षक बल ने इसकी जानकारी दी है। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि नौका में सवार लोग कहां जा रहे थे।

ग्रीस के अधिकारियों के मुताबिक अभी तक करीब 340 लोगों को भी बचा लिया गया है। ग्रीस ने राहत कार्य के लिए दो हेलीकॉप्टर और पेट्रोल बोट भी मौके पर भेजी हैं। इसके अलावा वहां से गुजर रहे करीब चार जहाज भी मदद के लिए आगे आए हैं। अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा साउट ऑफ क्रेट से करीब 75 नॉटिकल माइल पर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुआ है। इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ माइग्रेशन के मुताबिक अभी सौ से अधिक लोग लापता हैं।

गौरतलब है कि पिछले माह भी लगातार कुछ दिनों के अंतराल में भूमध्य सागर में तीन नौका दुर्घटनाओं में करीब 700 प्रवासियों की मौत हो गई थी। करीब हजार लाेगों को जिंदा भी बचा लिया गया था। भूमध्य सागर में कुछ समय के अंतराल में यह चौथी बड़ी घटना है।

Related Articles

Back to top button