फीचर्ड

भ्रष्ट अधिकारी की जानकारी दो, एक लाख इनाम पाओ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने की घोषणा,  बर्खास्त किए जायेंगे भ्रष्ट अफसर-कर्मचारी

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक और घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने मंदसौर जिले में कहा प्रदेश में भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा। भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों के बारे में सूचना देने वाले को 1 लाख का पुरस्कार भी दूंगा। वहीं, ऐसे अधिकारी और कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विकास यात्रा की शुरुआत करते हुए कहा कि कुछ लोग राज्य में किसानों की आड़ में अशांति फैलाना चाहते हैं, लेकिन उनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। किसानों की आड़ में प्रदेश को जलने नहीं दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारा प्रदेश अब सतत विकास की नई मिसाल बनेगा। विकास का कारवां अब नहीं रुकेगा, उन्होंने कहा कि सरकार ने तय किया है कि प्रदेश में विकास की तेज रफ्तार को अब किसी भी सूरत में रुकने नहीं देंगे। प्रदेश में हो रहा विकास अब राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना, पहचाना और सराहा जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, मध्य प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं है। हमारी विकास दर 10 प्रतिशत से ऊपर है। कृषि विकास दर पिछले पांच सालों से 20 प्रतिशत से अधिक बनी हुई है। पहले प्रदेश के केवल 7.50 लाख हेक्टेयर में ही सिंचाई होती थी। पिछले 10 सालों में रकबा बढ़कर अब 40 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है।

Related Articles

Back to top button