ज्ञान भंडार

मंगल 22 मार्च तक रहेगा धनु राशि में, इन 5 राशियों के लिए शुभ…

मंगल को ज्योतिष में सभी 12 ग्रहों में सेनापति का दर्जा प्राप्त है। मंगल ने 8 फरवरी 2020 को राशि बदली है। वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश किया है जहां ये अब मंगल 22 मार्च तक इसी राशि में रहेगा। मंगल के राशि बदलने से 5 राशि के जातकों को इसका शुभ परिणाम प्राप्त होगा।

मेष- मंगल का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। चली आ रही परेशानियां अब खत्म होंगी। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। नौकरी में पदोन्नति मान सम्मान की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल की स्थिति में बदलाव सकारात्मक परिणाम लेकर आ रहा है। काम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा करना अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना लाभदायक रहेगा।

सिंह – परिवर्तन शुभ रहेगा। अटके काम तेजी से संपन्न हो रहे हैं। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होने के योग और नौकरी में सुख बना रहेगा। आय के एक से अधिक साधन भी बनेंगे और दिया गया धन वापस मिलेगा। प्रशासनिक सर्विस हेतु आवेदन करना बेहतर रहेगा। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें।

तुला- तुला राशि के लोगों को मंगल का राशि परिवर्तन तरक्की और धन लाभ के संकेत दिला रहा है। मांगलिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और यश भी प्राप्त करेंगे।

कुंभ- आपके लिए धन संबंधी कामों में फायदा हो सकता है। घर-परिवार में सुख बना रहेगा। राशि से लाभभाव में मंगल का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है अतः लाभ मार्ग प्रशस्त होगा रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास भी सार्थक रहेगा।

Related Articles

Back to top button