उत्तर प्रदेश

मंडप में गुटखा खाना पड़ गया भारी, दुल्हन ने किया शादी से इंकार

लखनऊः उत्तर प्रदेश के बलिया में एक लड़की ने एेसे युवक को अपना जीवनसाथी बनाने से इंकार कर दिया, जो मंडप में गुटखा खा रहा था। पुलिस के मुताबिक, दलान छपरा के रहने वाले युवक की शादी लालगंज में हो रही थी। लड़के के परिवार वाले पूरे रीति-रिवाज के मुताबिक बारात लेकर लड़की के घर वाले पहुंचे। लड़की वालाें ने भी बारात की जोरदार आवभगत की गई। इसके बाद मंडप में शादी की रस्म शुरू होनी थी। लड़के को मंडप में बुलाया गया। इसी दौरान लड़की ने देखा कि दूल्हा मंडप में गुटखा चबा रहा था, जाे उसे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा और उसने शादी ना करने का फैसला कर लिया। लड़की ने ये फैसला कुछ ही सेकेंड में कर लिया।
खबरों की मानें ताे लड़की को कई लोगों ने समझाया, लेकिन वो नहीं मानी। इसके बाद लड़के के घरवाले थाने गए और पुलिस की मदद से शादी करवानी चाही। लेकिन ये लड़की पुलिस के दबाव के आगे भी नहीं झुकी। दुल्हन बीए की छात्रा है, और उसका कहना है कि जिस व्यक्ति को सामान्य मर्यादा का ख्याल नहीं है उसके साथ वो शादी नहीं कर सकती है।

Related Articles

Back to top button