जीवनशैली

मंहगे कॉस्मेटिक से छिपाते हैं तिल? ये नुस्खे दिलाएंगे छुटकारा

चेहरे पर ज्यादा तिल होने की वजह से लोग काफी परेशान रहते हैं। इससे निजात पाने के लिए वह लेजर ट्रीटमेंट करवाते हैं जो काफी महंगा और समय लेने वाला होता है। कई लोग इसे छिपाने के लिए मंहगे कॉस्मेटिक का भी इस्तेमाल करते हैं। वे इस बात से अंजान होते हैं कि कुछ घरेलू नुस्खे भी तिल से छुटकारा दिलाने के लिए कारगर होते हैं। तो आइए जानते हैं कि घर पर कैसे आप आसानी से इस समस्या से निजात पा सकते हैं।
 home-remedy_1484048087

लहसुन

रात को सोने से पहले तिल पर लहसुन का पेस्ट लगाएं और उसे बांध लें। सुबह उठने पर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इसे लगातार पांच दिन तक करने से तिल निकल जाता है। जब लहसुन साफ करें तो उसके आस-पास की त्वचा पर पेट्रोलियम जेली जरूर लगा लें।

अन्नास

अन्नास के रस को तिल पर लगाकर सो जाएं और सुबह उठकर हल्के गर्म पानी से साफ कर लें। आप इसे दिन में भी लगा सकते हैं और सूखने पर इसे धो लें।

 

प्याज का रस

प्याज के रस को तिल पर लगाएं और आधे घंटे बाद इसे धो लें। करीब तीन हफ्ते इसे लगाने से तिल निकल जाता है। इसके लिए दिन में दो से तीन बार प्याज के रस का इस्तेमाल करना चाहिए।

 
 
 

Related Articles

Back to top button