ज्ञान भंडार

मकर राशि में आते ही शनि हो जाते हैं क्रांतिकारी

ज्योतिष : 24 जनवरी 2020 को शनि धनु राशि से मकर राशि में होने जा रहा है। यानी वह धनु राशि छोड़कर अब मीन राशि में ढाई साल के लिए बैठेंगे। मकर के शनि के बारे में कहा जाता है कि यह क्रांतिकारी होता है। अपने घर में पहुंचकर शनि ज्यादा ताकतवर हो जाते हैं और उन मामलों के फैसले करने लगते हैं, जो लम्बे अर्से से लटके हुए थे या जिनको दबा दिया गया था। कुछ लोग शनि को बहुत अशुभ समझते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि शनि की कृपा से इंसान फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है। शनि के आशीर्वाद से इंसान के बिगड़े काम बनने लगते हैं और हर क्षेत्र में उसे सफलता मिलती है।

शनि की वास्तविकता यह है कि यह अच्छों के साथ अच्छा और बुरों के साथ बुरा करते हैं। यहां 11 मई से 29 सितम्बर के बीच शनि का मकर राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे। दिसम्बर 2020 में शनि ग्रह अस्त होंगे, जिससे इसका प्रभाव सभी राशियों पर थोड़ा कम होगा। इस साल धनु, मकर राशि और कुम्भ राशि के ऊपर शनि की साढ़े साती का मुख्य रूप से प्रभाव रहेगा। शनि मुख्य रूप से मकर और कुम्भ राशि का स्वामी कहलाता है।

Related Articles

Back to top button