अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

मक्का की मुख्य मस्जिद में क्रेन गिरी, 87 लोगों की मौत

दस्तक टाइम्स/एजेंसी
mecca-mosque-craneरियाद : सऊदी अरब के मक्का शहर की मुख्य मस्जिद में शुक्रवार को क्रेन गिरने से 87 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी सऊदी अरब नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण ने दी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस हादसे में 9 भारतीय जायरीन घायल हो गए हैं। विदेश मंत्रालय स्थिति पर नजर रखे हुए है। मंत्रालय ने बताया कि हमारे सीनियर अधिकारी मक्का में पहुंच गए हैं और भारतीय डॉक्टरों को सरकारी अस्पतालों में भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मस्जिद में हुए इस हादसे में 184 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, मुख्य मस्जिद के परिसर में एक निमार्ण कार्य चल रहा था जब यह हादसा हुआ। प्रत्यदर्शियों के मुताबिक, इसी मस्जिद में लगभग 1000 की संख्या में लोग नमाज अदा कर रहे थे जब क्रेन मस्जिद की छत पर गिरी। फिलहाल घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य चल रहा हैं। घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। खबरों के मुताबिक, यहां मुख्य मस्जिद के विस्तार के लिए निर्माण कार्य चल रहा था। पिछले साल इसी वजह से सऊदी अरब सरकार ने जायरीनों की संख्या में कटौती की थी।

Related Articles

Back to top button