फीचर्ड

मक्का में भगदड़, दो भारतीयों समेत 717 की मौत, 805 घायल

दस्तक टाइम्स/एजेंसी

stmसऊदी अरब (एजेंसी) हज यात्रा के दौरान मक्‍का मस्जिद में शैतान को पत्‍थर मारने के दौरान भगदड़ में दो भारतीयों समेत 717 लोग मारे गए और 805 घायल हुए हैं। भगदड़ के बाद वहां पर अफरा-तफरी का माहौल है। घायलों को अस्‍पताल ले जाया जा रहा है। सऊदी अरब सरकार ने अभी तक 150 लोगों के मरने की पुष्टि की है। सऊदी अरब में आज बकरीद का त्‍योहार भी मनाया जा रहा है। हज के इन दिनों में मक्‍का मस्जिद में 22 लाख से ज्‍यादा लोग मौजूद हैं। दिन में यहां पर हज की प्रक्रिया के दौरान शैतान को पत्‍थर मारने की रस्‍म अदा की जा रही थी तभी किसी कारण से वहां भगदड़ मच गई। इससे पहले मक्का की एक मस्जिद में 11 सितंबर को क्रेन गिरने से हुए हादसे में 107 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इनमें दो भारतीय भी शामिल थे। जबकि 238 से ज्यांदा लोग घायल हुए थे। हादसा उस वक्त हुआ था जब अल हरम मस्जिद में एक हजार से ज्यादा लोग नमाज अदा कर रहे थे। मक्का में आजकल हज की तैयारियां चल रही हैं और पूरी दुनिया से लोग यहां पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Back to top button