अन्तर्राष्ट्रीय

मलाला यूसुफजई अब बन गईं करोड़पति, सिर्फ टैक्स के चुकाए 2 करोड़

l_malala-yusufzai-1467255160लंदन। पाकिस्तान में तालिबान का विरोध तथा लड़कियों की शिक्षा जैसे सामाजिक कार्यों से चर्चा में आईं मलाला यूसुफजई अब करोड़पति बन गई हैं। मलाला तालिबान हमले की शिकार हुई थीं। शिक्षा के लिए उनकी मुहिम को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली तथा उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से भी नवाजा गया।

इस अवधि में मलाला की प्रसिद्धि के साथ उनकी संपत्ति भी बढ़ गई है। संपत्ति की गणना की जाए तो अब वे करोड़पति हो गई हैं। इसमें उनकी किताब आई एम मलाला की बिक्री तथा दुनियाभर में दिए गए उनके भाषणों से अर्जित आय शामिल है।

मलाला की जीवनी के अधिकारों के लिए एक कंपनी का निर्माण किया गया। इसका नाम सालार जई लि. है। इस कंपनी को करीब 10 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ। मुनाफे में से कंपनी को 2 करोड़ रुपए टैक्स के चुकाने होंगे। कंपनी में मलाला के माता-पिता शेयर होल्डर हैं। 

उल्लेखनीय है कि मलाला पाकिस्तान के स्वात में लड़कियों की शिक्षा की लिए मुहिम चला रही थीं। तालिबान इससे नाराज था और एक आतंकवादी ने मलाला को गोली मार दी थी। 2012 में यह घटना सुर्खियों में रही थी। मलाला की किताब भी काफी प्रसिद्ध हुई। उसकी अब तक 18 लाख से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button