ज्ञान भंडार

महाराष्ट्र और झारखंड के मुख्यमंत्रियों के बीच भोपाल में बैठक

mp_cm_jharkhand_cm_bhopal_2016912_134849_12_09_2016भोपाल। भाजपा शासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक सोमवार को सीएम हाउस में हुई। इसमें निर्धन एवं पिछड़े वर्गों के कल्याण की योजनाओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल हुए।

मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान मप्र में गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दोनों मुख्यमंत्रियों को दी गई।

पिछले महीने दिल्ली में भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों की बैठक हुई थी, जिसमें कुछ मसलों को लेकर सब कमेटी बनी थी। इसी सिलसिले में यह बैठक हुई। महाराष्ट्र और झारखंड के मुख्यमंत्री सुबह विमान से भोपाल पहुंचे थे।

 

Related Articles

Back to top button