ज्ञान भंडार

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में पिकनिक मना रहे 8 स्टूडेंट्स की समुद्र में डूबने से मौत

सिंधुदुर्ग. महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के मालवण में शनिवार को समुद्र में डूबने से एक ही कॉलेज के 8 स्टूडेंट्स की मौत हो गई। मरने वाले सभी कर्नाटक के बेलगांव जिले के रहने वाले थे। ये स्टूडेंट्स सिंधुदुर्ग में पिकनिक मनाने आए थे। 8 में से 4 बॉडी निकाली गईं…
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में पिकनिक मना रहे 8 स्टूडेंट्स की समुद्र में डूबने से मौत
 
– ताजा जानकारी के मुताबिक, समुद्र किनारे घूमने आए सभी स्टूडेंट बेलगांव के मराठा इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट थे।
– 50 लोगों का यह ग्रुप छुट्टियां मनाने और घूमने के लिए यहां आया था। मरने वालों में 5 लड़के और 3 लड़कियां शामिल हैं।
– फिलहाल राहत और बचाव का काम जारी है। अब तक 8 में से चार बॉडी को बाहर निकाल लिया गया है।
– बाकी बचे शवों को निकालने के लिए स्थानीय मछुआरों और कोस्ट गार्ड टीम की हेल्प ली जा रही है।
एडमिनिस्ट्रेशन ने जारी किए मरने वालों के नाम
– प्रशासन ने जिन मरने वालों की लिस्ट जारी की है, उनमें जमीन अनिकेत, किरण खांडेकर, आरती चव्हाण, अवधूत, नितिन मुतनाडकर, करुणा बेर्डे, माया कोल्हे और पी. महेश शामिल हैं।
– संकेत गाडवी, अनीता हानली और आकांक्षा घाडगे नाम की स्टूडेंट्स को बचा लिया गया है।
 
पिछले साल सेल्फी के चक्कर में गई थी 14 की जान
– फरवरी 2016 में पुणे के इनामदार कॉलेज के कंप्‍यूटर साइंस के करीब 14 छात्रों की इसी तरह रायगढ़ के समुद्र में डूबने से मौत हो गई थी।
– मृतकों में तीन छात्राएं शामिल थीं। ये सभी प्रसिद्ध मुरुड-जंजीरा बीच पर पिकनिक मना रहे थे।
– पिकनिक मना रहे करीब 35 स्टूडेंट्स समुद्र की लहरों के बीच सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान वे समुद्र में डूब गए।
– करीब 18 छात्र तैरकर किनारे आ गए थे और पांच को बचा लिया गया था।
 

Related Articles

Back to top button