अन्तर्राष्ट्रीय

महिलाओं को अनुकूल बनाने के लिए डिजाइन हो रही हैं अमेरिकी पनडुब्बियां

वाशिंगटन । अमेरिकी बेड़े की पनडुब्बियों को अब महिलाकर्मियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया जा रहा है। वर्तमान पनडुब्बियों को पुरुषों की ऊंचाई, क्षमता ओर पहुंच के अनुसार डिजाइन किया गया है। इसमें वॉल्व या स्क्रीन लगाते समय भी पुरुषों की सहूलियत को ध्यान रखा जाता है।

अब रक्षा ठेकेदार कंपनी इलेक्ट्रिक बोट ऐसी पनडुब्बी डिजाइन कर रही है जो नौसेना की ऐसी पहली पनडुब्बी होगी जिसे महिला सदस्यों के अनुकूल तैयार किया जाएगा। पनडुब्बी में अतिरिक्त दरवाजे, वॉशरूम लगाए जा रहे हैं ताकि निजता बनी रही। महिलाओं और पुरुषों के लिए सोने और नहाने की अलग-अलग व्यवस्था की जा रही है।

नई विशेषताओं से लैस पहली पनडुब्बी नौसेना को वर्ष 2021 तक मिल सकती है। 2010 से हटाई थी तैनाती नौसेना ने वर्ष 2010 में पनडुब्बियों में महिलाओं की तैनाती से प्रतिबंध हटा लिया था। वर्तमान में 80 महिला अधिकारी और लगभग 50 महिला सहायक भूमिकाओं में पनडुब्बियों पर तैनात हैं। अगले कुछ वर्षो में पनडुब्बियों पर काम करने वाली महिलाओं की संख्या में खासा इजाफा होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button