जीवनशैली

महिलाओं को लेकर 5 तरह की धारणाएं पाल लेते हैं लोग

relationship_1464266473सबसे पहली और बहुत ही आम धारणा जो महिलाओं को लेकर बनाई जाती है वो है कि महिलाओं कहीं भी जाना हो तैयार होने में काफी समय लगा देती हैं। ये बात को है कि उन्हें पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा मेहनत करनी होती है तैयार होने मे लेकिन ऐसा हर बार हो ऐसा नहीं है। कई महिलाएं अपने ढेर सारे कामों को निपटाने में, या फिर कई बार ट्रेफ्रिक की वजह से भी देर हो जाती है, ना कि तैयार होने में।

 महिलाओं को गप्पे मारना पंसद हैं और ये सिर्फ उनका काम है। नहीं ऐसा नहीं है इस धारणा को भी बदलें। सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुष भी खूब सारे गप्पे मारते हैं। बस उनके मुद्दे अलग होते हैं और वे इसे स्वीकारते नहीं। महिलाएं इस बात को स्वीकारती हैं। पुरुष ऑफिस की राजनीति, खेल, शराब और कई बार खुद अपनी प्रेमिका, पत्नी या फिर हमेशा की तरह लड़कियों की बात करते हैं।

करियर में अच्छा कर रही महिलाएं घर को सही से नहीं संभाल सकती। ये भी एक गलत धारणा पाल रखी है कि कामकाजी महिलाएं भी अच्छे से परिवार को संभाल सकती हैं। चाहे कॉरपेरेट और या राजनीति कई तरह के बड़े पदों पर महिलाएं घर के साथ-साथ नौकरी दोनों को बेहतरीन तरह से संभाल रही हैं।
महिलाएं बुरी ड्राईवर होती है, उन्हें ड्राइविगं नहीं आती। ऐसा नहीं है, सिर्फ धारणा बना ली गई है कि कई बार पुरुष या फिर कम उम्र के नौजवान बुरी ड्राईविंग करते पाए जाते हैं तो सिर्फ महिलाएं दोषी क्यों हैं।

महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा शॉपिंग करती हैं। इस धारणा को भी खत्म कर देना चाहिए क्योंकि कई शोध बताते हैं कि पुरुष महिलाओं की अपेक्षा ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button