Crime News - अपराधNational News - राष्ट्रीय

महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में जवान गिरफ्तार

apradhभुवनेश्वर (एजेंसी)। ओडिशा में चलती रेलगाड़ी में एक महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी अधिकारी ने सोमवार को दी। पुलिस के मुताबिक  बीएसएफ के 61वीं बटालियन के अश्विनी कुमार (35) पर यह आरोप है कि उन्होंने सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले कोरापुट-राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस में रविवार को 2० वर्षीय महिला के साथ दो बार छेड़खानी की। रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि महिला उसी डिब्बे में चढ़ी थी जिसमें अश्विनी मौजूद था और उसने कथित रूप से शराब पी रखी थी। अश्विनी ने महिला का शौचालय की तरफ पीछा किया और उसके साथ छेड़छाड़ की। जवान ने दो बार महिला के साथ छेड़खानी की। अधिकारी ने बताया कि महिला द्वारा रेलवे पुलिस में शिकायत करने के बाद जवान को गिरफ्तार किया गया। जवान बिहार के बलबाग इलाके का निवासी है।

Related Articles

Back to top button