अन्तर्राष्ट्रीय

महिला प्रेगनेंट तो थी, लेकिन पेट में बच्चा नहीं था

downloadएजेन्सी/ चीन। जब कोई महिला प्रेगनेंट होती है तो सभी का ध्यान उसके पेट पर जाता है। प्रेगनेंट महिला को लोग तरह-तरह की हिदायतें देते हैं। लेकिन तब क्या हो, जब महिला प्रेगनेंट हो लेकिन बच्चा उसके पेट में न हो। ताजा मामला चीन का है। यहां एक महिला दो महीने से प्रेगनेंट थी। उसके घरवाले नए मेहमान के आने की तैयारियां कर रहे थे।

प्रेगनेंट महिला का सच

30 साल की येंग पहली बार जब डॉक्टर के पास रूटीन चेकअप के लिए गई, तो उसकी जिंदगी ही बदल गई। डॉक्टरों ने यह तो कंफर्म किया कि येंग प्रेगनेंट है। लेकिन डॉक्टर उसके पेट में बच्चा नहीं खोज पाए।

येंग की तमाम जांच के बाद जो सच सामने आया, उसे देखकर डॉक्टर भी हैरत में पड़ गए। प्रेगनेंट महिला येंग का बच्चा उनके पेट की बजाय लिवर के ऊपर पल रहा था। डॉक्टरी भाषा में इस स्थिति को एक्टोपिक प्रेगनेंसी कहते हैं।

चीन के लेंगजोंग का यह मामला अपने आप में अनूठा है। डॉक्टरों के मुताबिक बीते 60 साल में ऐसे 22 मामले आए हैं। सभी मामलों में महिलाओं को नहीं बचाया जा सका। यानी यह केस येंग के लिए जानलेवा साबित हो सकता था।

येंग को उनके परिवारवालों ने लेंगजोंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इसके बाद डॉक्टरों ने भी साहसी कदम उठाया और इस प्रेगनेंट महिला के ऑपरेशन की तैयारियां शुरू कीं।

दस डॉक्टरों और नर्सों की टीम चार घंटे लगातार ऑपरेशन थिएटर में रही। ऑपरेशन के दौरान येंग के लिवर के सहारे टिके भ्रूण को निकाला गया। इस दौरान उनका काफी खून बहा, लेकिन डॉक्टरों ने सूझ-बूझ से उनकी जान बचा ली।

डॉक्टरों ने बताया कि अगर भ्रूण न निकाला जाता तो येंग का लिवर खराब हो सकता था। इलाज के बाद येंग अब नई जिंदगी पाकर खुश हैं। वह पहली ऐसी महिला हैं, जो इस तरह के ऑपरेशन के बाद भी जिंदा हैं।

 

Related Articles

Back to top button