टॉप न्यूज़राज्य

महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर बाढ़ में बही, 17 पर्यटक बचाए गए

fallकोयम्बटूर। मशहूर कोरटल्लम क्षरने के पास अचानक आई बाढ़ में एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर बह गई जबकि 17 पर्यटकों को बचा लिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कल शाम पांच बजे अचानक आई बाढ़ में मीना :27: बह गई। उन्होंने कहा कि 17 पर्यटकों को बचा लिया गया।
मीना का शव बाद में क्षरने से 500 मीटर दूर एक चटटान में फंसा मिला जिसे निकाला गया।
अधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर कल क्षरने के पास करीब 3500 पर्यटक थे और अधिकारियों ने उन्हें सचेत कर बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। उन्होंने कहा कि अचानक बाढ़ विरल घटना है जो पिछले दो दशकों में नहीं देखी गई। सिरूवानी बांध के इलाकों में भारी बारिश के बाद जल प्रवाह करीब 15 मिनट तक बना रहा।
उन्होंने कहा कि लोगों के लापता होने की कोई शिकायत नहीं है। सूत्रों ने कहा कि अचानक बाढ़ आने को देखते हुए विभाग ने पर्यटकों को वहां जाने से प्रतिबंधित करने का निर्णय किया है।

Related Articles

Back to top button