राज्यस्पोर्ट्स

महिला हॉकी खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये का इनाम देगी झारखंड सरकार

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य की उन खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है जो टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाली महिला हॉकी टीम का हिस्सा थीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक नहीं जीत सकी, लेकिन जिस तरह से सभी लड़कियों ने कांस्य पदक मैच में पिछले ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ खेला वह काबिले तारीफ था।

उन्होंने कहा, “मैं पूरी भारतीय महिला हॉकी टीम को सलाम करता हूं। झारखंड की बेटियों और मेरी बहनों ने भारतीय महिला टीम के प्रदर्शन में शानदार योगदान दिया।” झारखंड सरकार ने ओलिंपिक के शुरू होने से पहले घोषणा की थी कि राज्य के खिलाड़ियों को स्वर्ण जीतने पर 2-2 करोड़ रुपये, रजत जीतने पर एक करोड़ और कांस्य जीतने पर 50 लाख रुपये दिए जाएंगे. भारतीय महिला टीम कांस्य की जंग नहीं जीत सकी लेकिन झारखंड की खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए सरकार ने अपने पहले के फैसले में संशोधन कर महिला हॉकी टीम में शामिल राज्य के सभी खिलाड़ियों को 50 लाख रुपये देने और सभी का धर्मांतरण करने का फैसला किया।

Related Articles

Back to top button