राजनीतिराष्ट्रीय

मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत लगाएं : सरोज

bspफतेहपुर (उप्र)। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कबीना मंत्री इंद्रजीत सरोज ने देश एवं प्रदेश की हालत को बदतर बताते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि वे भ्रष्टाचार और महंगाई से समाज को छुटकारा दिलाने के लिए पार्टी प्रमुख मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दें। पूर्व मंत्री सरोज खागा विधानसभा के गांव खासमऊ और टेनी में सेक्टर  बूथ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर अभियान को तेज करने की अपील की। केंद्र और प्रदेश की सरकारों की कार्यशैली की बखिया उधेड़ते हुए उन्होंने कहा कि उनकी वजह से आम जनता कठिनाइयों का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी पंचायत में युवा प्रत्याशी को भेजने की जरूरत है। देश की चरमराई कानून व्यवस्था महंगाई और भ्रष्टाचार पर पार्टी प्रमुख मायावती ही अंकुश लगा पाने में सक्षम हैं। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकारों पर जनता को छलने का आरोप लगाया। इस मौके पर जोनल कोआर्डिनेटर मुरलीधर गौतम  देवकली पासी  जिलाध्यक्ष सुनील गौतम  पूर्वमंत्री अच्छेलाल निषाद  रोशनलाल कोरी  फूलचंद्र सैनी  उदयराज चैधरी  कसीम उर्फ दरोगा  सुरिजपाल गौतम  मदन केशवानी  वीर प्रकाश लोधी व रामकृपाल सोनकर सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button