ज्ञान भंडार

मारा गया दुनिया का सबसे बड़ा तेंदुआ, खाल में भूसा भरकर यहां रखा जाएगा

a2_1482860140शिमला।बिलासपुर जिले के तहत पड़ने वाले घुमारवीं के पट्टा गांव में जिस तेंदुए को शॉर्प शूटर्स ने मार गिराया है , वह विश्व का सबसे बड़ा तेंदुआ है। इस तेंदुए की लंबाई 8 फुट 7 इंच व ऊंचाई 34 इंच से अधिक पाई गई। इस तेंदुए का वजन 70 किलो 850 ग्राम था। वन विभाग के वाइल्ड लाइफ विंग ने नर तेंदुए के शरीर के सभी अंगों का निरीक्षण भी किया। ऐसे पकड़ाया था तेंदुआ…
– वाइल्ड लाइफ विंग ने इस तेंदुए को जांच के लिए वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट भेजा है। दावा किया जा रहा है कि यह विश्व का सबसे बड़ा तेंदुआ था।
– अभी तक का जो रिकाॅर्ड है वह 8 फीट 2 इंच का है। हालांकि जांच के बाद ही इस की स्थिति क्लियर हो पाएगी।
– रात के अंधेरे में जंगल के रास्ते से गुजर रहे व्यक्ति पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। जिसके बाद इसे खूंखार घोषित कर इसे मारने के लिए शार्प शूटर्स बुलाए गए थे।
इसलिए बना आदमखोर
– डीएफओ बिलासपुर सीबी तहसीलदार ने बताया कि स्टडी में पता चला है कि इस तेंदुए की पिछली लेफ्ट टांग इंजर्ड थी।
– किसान खेतों में जो जानवरों को पकड़ने के लिए फंदा लगाते थे, उसमें यह फंस गया था। जिससे चलने में सक्षम नहीं था। इसी कमजोरी की वजह से ये आदमखोर बना
मुंबई से आएंगे एक्सपर्ट
– आदमखोर तेंदुए के शव को फ्रिज में रखा गया है। विभाग ने मुंबई से संतोष गायकवार्ड नाम के एक्सपर्ट बुलाया है।
– यह इसकी खाल के अंदर से सारा मास निकाल कर उसमें भूसा भर देंगे।
– इसे विभाग के म्यूजियम में रखा जाएगा ताकि लोग इसे देख सकें। विभाग लोगों को ये भी बताएगा कि क्यों यह आदमखोर बना।

Related Articles

Back to top button