ज्ञान भंडार

मार्च तक एंड्रॉयड प्ले स्टोर पर आ जाएगा सुपर मारियो

एप्पल और मैक वर्जन में धूम मचाने के बाद अब सुपर मारियो बहुत जल्द एंड्रॉयड पर भी उपलब्ध होगा। सुपर मारियो गेम बनाने वाली कंपनी निंटेंडो ने अब सुपर मारियो की एंड्रॉयड पर लॉन्चिंग के बारे में आधिकारिक घोषणा की है।

super-mario_1482409269-1

निंटेंडो के अमेरिकी ट्विटर हैंडल से इस बारे में जानकारी दी गई है कि सुपर मारियो एंड्रॉयड के लिए प्ले स्टोर पर मार्च तक उपलब्ध होगा।

इसके लिए ट्वीट में एक लिंक भी दिया गया है जिस पर पहले से सुपर मारियो के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। जैसे ही सुपर मारियो प्ले स्टोर पर उपलब्ध होगी। रजिस्टर्ड मेंबर को इस बारे में सूचना मिल जाएगी।बता दें कि सुपर मारियो का आईओएस वर्जन काफी पसंद किया गया। इसने डाउनलोड के मामले में भी रिकॉर्ड बनाया। अब एंड्रॉयड वालों को भी मारियो का बेसब्री से इंतजार है।

Related Articles

Back to top button