अन्तर्राष्ट्रीय

मिस्र के चर्च में हुआ धमाका, बिछ गयी लाशें…

मिस्र की राजधानी कायरो के उत्‍तर में स्थित टांटा में हुए एक बम धमाके में कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई है।

काइरो । मिस्त्र के नील डेल्टा शहर में स्थित गिरजाघर में प्रार्थना के समय हुए बम विस्फोट में 45 लोग मारे गए और 119 घायल हुए। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मृतक संख्या बढ़ने का अंदेशा है। हमले का शिकार हुआ मार गेर्गीज कॉप्टिक चर्च राजधानी काइरो से करीब 100 किलोमीटर दूर है। राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद सैन्य अस्पताल में घायलों के इलाज का आदेश दिया है। उन्होंने आतंकियों के खिलाफ अभियान के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक भी बुलाई है। पोप फ्रांसिस ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि पाम सनडे के मौके पर आयोजित प्रार्थना सभा से पहले एक आदमी ने चर्च में घुसकर वहां एक्सप्लोसिव डिवाइस फिट किया। घटना के बाद प्रार्थना स्थल का फर्श खून से लाल हो गया और वहां मानव अंग छितरा गए। चीख-पुकार के बीच घायलों को सभागार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। हमले को अंजाम देने का शक इस्लामिक स्टेट (आइएस) के आतंकियों पर है।

2013 में जब सेना ने तख्तापलट करके मुहम्मद मोर्सी को राष्ट्रपति पद से हटाया था, उसके बाद से आतंकी हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं। ज्यादातर हमलों में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया गया है। ईसाइयों की पाम सनडे प्रार्थना ईस्टर से पहले पड़ने वाले रविवार को होती है। यह उत्सव ईसा मसीह के येरुशलम पहुंचने की खुशी में मनाया जाता है। मिस्त्र में दस प्रतिशत ईसाई आबादी है और इसी महीने वहां पर पोप फ्रांसिस के दौरे का कार्यक्रम है।

 

Related Articles

Back to top button