स्पोर्ट्स

मुंबई को चैंपियंस लीग खिताब

cha (300 x 300)नई दिल्ली (एजेंसी)। फिरोजशाह कोटला स्टेडियम पर रविवार को मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 33 रन से हराकर चैंपियंस लीग टी-20 का खिताब अपने नाम किया। बल्लेबाज सचिन (15) और राहुल द्रविड़ (1) के इस आखिरी टी-20 मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सचिन को खिताब जीतकर यादगार तोहफा दिया। मुंबई इंडियंस ने ड्वेन स्मिथ (44 रन) की धमाकेदार पारी से राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 203 रनों का मुश्किल टारगेट दिया था। जवाब में रहाणे (35) और सैमसन (60) की आतिशी पारियों के बावजूद राजस्थान की पूरी टीम 169 पर सिमट गई। 203 रन के पहाड़ से टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने भी जोरदार पलटवार किया। महज 8 रन पर कुशल परेरा (8 रन) का विकेट गंवाने के बाद अंजिक्य रहाणे और संजू सैमसन गजब की बैिंटग की। इन दोनों ने 10 ओवरों में राजस्थान का स्कोर100  रन के पार पहुंचाया। सैमसन के तूफान को प्रज्ञान ओझा ने रोका। उन्होंने 117 रन के स्कोर पर राजस्थान को दूसरा झटका देते हुए (60 रन,33 बॉल) सैमसन को हरभजन के हाथों वैâच करवाकर पविलियन की राह दिखाई। बल्लेबाज अिंजक्य रहाणे भी 65 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद राजस्थान के विकेट लगातार गिरते चले गए। अपना आखिरी टी-20 खेल रहे द्रविड़ महज २ गेंद ही खेल पाए। वह 1 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले अपना आखिरी मैच खेल रहे रॉयल्स के राहुल द्रविड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फ़ैसला किया। मुंबई को पहला झटका पांचवें ओवर में लगा जब सचिन तेंडुलकर 15 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी आखिरी टी-20 पारी में वॉटसन ने उन्हें बोल्ड कर दिया। इसके बाद रोहित शर्मा और ड्वेन स्मिथ ने पारी को आगे बढ़ाया। रॉयल्स के सबसे कामयाब बोलर प्रवीण तांबे ने स्मिथ को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। इसके बाद रोहित ने तेजी से रन बनाए जबकि दूसरे छोर से रायुडु ने उनका अच्छा साथ निभाया। रायुडु 29 रन बनाकर तांबे का दूसरा शिकार बने। उनके बाद पोलार्ड और रोहित शर्मा ने गेंदबाजों की धुनाई जारी रखी। पोलार्ड ने 10 गेंद पर 15 और शर्मा ने 14 गेंद पर 33 रन बनाए। पोलार्ड के आउट होने के बाद उतरे ग्लेन मैक्सवेल ने 14 गेंदों में 37 रन और कार्तिक ने 5 गेंदों में 15 रन बनाकर पारी को 200 के पार पहुंचा। वह आखिरी ओवर में आउट हुए। राजस्थान की ओर तांबे के अलावा कोई गेंदबाज कसी हुई गेंदबाजी नहीं कर सका। वहीं, मुंबई के हर बल्लेबाज ने 100  से अधिक स्ट्राइक रेट से रन बनाए। 

Related Articles

Back to top button