उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

मुख्यमंत्री योगी ने कहा—केन्द्र और प्रदेश सरकार किसानों की सच्ची हितैषी

बस्ती : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश और केन्द्र सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है और उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश राज्य चीनी लिमिटेड की ओर से 400 करोड़ रूपये से निर्मित मुण्डेरवा चीनी मिल का उद्घाटन करने के बाद कहा कि प्रदेश की पूर्व सरकारों ने चीनी मिलें बेचकर पैसे कमाये। पिछली सरकारें चीनी मिलों को बंद कर बेचती थी। राज्य की भाजपा सरकार बंद चीनी मिलों को चलाने और नई चीनी मिलें लगाने का काम कर रही है। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। गोरखपुर खाद कारखाना का निर्माण तेजी से चल रहा है। यह प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की देन है। मुण्डेरवा चीनी मिल 20 वर्ष पहले उस समय की सरकार ने बंद कर दिया था।

2002 में 11 दिसम्बर को आन्दोलन के दौरान तीन किसान बद्री चौधरी व धर्मराज चौधरी और तिलक राम चौधरी की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें शहीद बताया और कहा कि वो उन शहीदों को नमन करते हैं। उन शहीदो की बदौलत ही यहां नया चीनी मिल स्थापित हुआ है। इस चीनी मिल की पेराई क्षमता पहले 8 हजार कुन्तल प्रति दिन की थी अब 5 हजार टन प्रति दिन हो गई है। चीनी मिल द्धारा बिजली का उत्पादन किया जायेगा और प्रति वर्ष 30 करोड़ रूपये की बिजली बेची जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके कार्यकाल में 76 हजार करोड़ रूपये गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया है।

Related Articles

Back to top button