उत्तर प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

मुलायम की एक और बहू रखेंगी राजनीति में कदम

mridula-yadav-569f25a94b2da_exlstसपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के रिश्तेदारों का कुनबा सियासत में लगातार बढ़ रहा है। इस कुनबे में ब्लाक प्रमुखी के जरिए दो और नाम शामिल हो जाएंगे। इसमें एक मुलायम सिंह यादव के बहनोई हैं तो दूसरी उनकी बहू। इन दोनों को निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनवाने की कोशिश चल रही है।

अंशुल यादव को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाने के बाद अब ब्लाक प्रमुख पद पर निगाहें लगी हैं। इटावा जिले में आठ ब्लाक हैं। इनमें बसरेहर ब्लाक से प्रमुख पद के लिए समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह यादव के बहनोई डा. अजंट सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है।

इंटर कालेज से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त होने के बाद डा. अजंट सिंह पहली बार सियासत में कदम रख रहे हैं। उन्हें निर्विरोध बीडीसी बनाने के बाद अब निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनाने की कवायद चल रही है।

मुलायम परिवार की दूसरी सदस्य हैं उनके भाई स्व. रतन सिंह की पुत्रवधू मृदुला यादव। मृदुला मैनपुरी से सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की मां हैं। इन्हें सैफई से ब्लाक प्रमुख पद का उम्मीदवार बनाया गया है।

सांसद बनने से पहले तेज प्रताप सैफई ब्लाक प्रमुख थे। निर्विरोध बीडीसी बनने के बाद मृदुला को निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनाने की कवायद चल रही है।

इसी तरह एटा, मैनपुरी और फर्रुखाबाद में भी मुलायम सिंह यादव के कुछ नजदीकी और कुछ दूर के रिश्तेदार निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनने के लिए कसरत कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button