अजब-गजबजीवनशैलीटॉप न्यूज़

मुसीबत में फंसी लड़कियों की मदद महिला सुरक्षा एप करेगा


images (4)एजेन्सी/अब महिला सुरक्षा नाम का एप महिलाओं व युवतियों की मदद करेगा। यदि वे कहीं मुसीबत में फंसी होंगी तो उन्हें केवल अपने मोबाइल को दो बार शैक करना होगा। 

ये मैसेज तुरंत ही पुलिस व महिला आयोग के पास पहुंच जाएगा। जीपीएस की मदद से लोकेशन ट्रेस हो जाएगी और तुरंत सहायता भिजवा दी जाएगी। उदयपुर आईं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने इस एप की जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा एप बहुत ही महत्वपूर्ण एप है जो जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इसे महिलाएं व युवतियां डाउनलोड जरूर करें। इसकी खासियत है कि मुसीबत के समय कॉल करने या मैसेज करने की भी आवश्यकता नहीं होगी।

 बस, मोबाइल को दो बार शैक हिलाना होगा। शर्मा ने कहा कि यदि महिलाओं को समस्या लेकर कोर्ट व पुलिस स्टेशन में जाने में हिचक होती है तो वे सीधे महिला आयोग आ सकती हैं। उनकी एफआईआर भी महिला आयोग ही दर्ज कराएगा। 

इसके अलावा पुलिस थानों में महिलाओं के साथ व्यवहार सही नहीं होता है तो भी वे इसकी शिकायत महिला आयोग से कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की मदद के लिए जो टोल फ्री नम्बर शुरू किया गया था उसमें शिकायतकत्र्ताओं को सही रेस्पॉन्स नहीं मिल रहा था। लेकिन, अब इसमें भी सुधार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button