जीवनशैली

मुहांसे, झुर्रियों से लेकर रूसी तक मिटाता है बादाम तेल, जानिए इसके ब्यूटी से जुड़े 10 फायदे

दस्तक टाइम्स एजेंसी/ phpThumb_generated_thumbnail (18)त्वचा और बालों के लिए बेस्ट है बादाम तेल। एक नहीं कई तरह की सौंदर्य समस्याओं को जड़ से खत्म कर देता है बादाम तेल। पढि़ए इसके खूबसूरती से जुड़े 10 बेजोड़ फायदे…

1- त्वचा को जवान और स्वस्थ रखने में मदद करता है। एंटीऑक्सीडेंट के कारण एजिंग को रोकने में मददगार है। कई स्पा और मसाज पार्लर में बॉडी पर पहले मीठे बादाम का तेल लगाया जाता है। इससे स्किन अच्छी होती है।

2- स्किन में नमी बनाए रखता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण बादाम का तेल स्किन की सबसे बाहरी परत को मजबूती प्रदान करता है। इससे झुर्रियां और पिग्मन्टेशन नहीं होता।

3- मुहांसों से परेशान हैं, तो बादाम का तेल लगाएं। बादाम आपकी स्किन के छिद्र खोलने और उसे सही तरह से सांस लेने में मदद करता है।

4- बादाम का तेल किसी अच्छे मॉइश्चराइजर से कम नहीं। इसे लगाने से त्वचा रूखी नहीं होती। यह एक अच्छा क्लींजर का भी काम करता है।

5- स्किन की खुजली आदि की समस्याओं को दूर करता है। एंटी इन्फ्लैमटरी होने से बादाम का तेल स्किन डिजीज सोरायसिस में भी आराम देता है। डेड स्किन सेल को रिमूव करता है।

7- बादाम तेल में मौजूद जिंक फटी स्किन को सही करने में मददगार है। डार्क सर्कल से परेशान हैं, तो बादाम तेल आंखों के चारों तरफ लगाकर सो जाएं।

8- स्ट्रेच माक्र्स से भी बचाव करता है बादाम का तेल। प्रेग्नेंसी के बाद बादाम का तेल लगाने से स्ट्रेच माक्र्स काफी हद तक कम हो जाते हैं।

9- होंठों को नेचरली गुलाबी करना है, तो बादाम का तेल लगाएं। इससे होंठ मुलायम भी होते हैं।

10- बालों के लिए बादाम तेल बहुत अच्छा होता है। इसे लगाने से बाल रूखे, बेजान नहीं रहते। रूसी भी खत्म हो जाती है।

Related Articles

Back to top button