जीवनशैली

मेहमानों को खुश करने के लिए घर पर ऐसे बनाए मीठा राजभोग

सामग्री : 

पनीर- 200 ग्राम
मैदा- एक चम्मच
शक्कर- आधा किलो
गोल्डन फूड कलर- आधा चम्मच
केसर- आधा चम्मच
इलायची पाउडर- एक चम्मच
बादाम-8
पिस्ते-8

बनाने का तरीका : सबसे पहले केसर को इलायची पाउडर बादाम और पिस्ता के साथ मिला लें। अब एक गैस पर एक बर्तन में पानी चढ़ा दें। फिर पानी उबलने लगे तो इस में शक्कर डालकर चाशनी बना ले। अब पनीर को घिसकर इसमें मैदे को डालकर अच्छे से मिलाएं और तब तक मिलाते रहें जब तक यह मुलायम ना हो जाए। 

इसके बाद इसे 6 से 8 टुकड़ों में बांट लें। अब इस मिश्रण को लेकर हथेली पर रखकर थोड़ा सा दबाएं और उसके बीच में पिस्ते और बादाम का थोड़ा सा मिश्रण रखें, और अब इसे चारों तरफ से कवर कर लें और हाथों की मदद से गोल बना ले। अब सारे राजभोग के सारे बॉल्स बना लें और तैयार किए हुए राजभोग को उबलती हुई चाशनी में एक-एक करके धीरे-धीरे डालें।

इसके बाद अब बर्तन को ढककर राजभोग को अच्छे से पकाएं। 15-20 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें। अब इसमें आधा चम्मच पानी में घोलकर फ़ूड कलर मिला दे। आपके राज भोग तैयार हैं।

Related Articles

Back to top button